{"_id":"63d436f60c740926ad528623","slug":"na-na-news-c-14-1-95541-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पठान फिल्म के विरोध में हंगामा, शाहरुख खान के पोस्टर जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पठान फिल्म के विरोध में हंगामा, शाहरुख खान के पोस्टर जलाए
विज्ञापन
मेरठ। पठान फिल्म के विरोध में शुक्रवार को पीवीएस मॉल पर हिंदुत्व की आवाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और अभिनेता शाहरुख खान के पोस्टर जलाकर प्रदर्शन किया। दो थानों की पुलिस ने हंगामे को शांत कराया।
संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही की अगुवाई में कार्यकर्ता पीवीएस मॉल पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में भगवा का अपमान कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। वहीं, इस प्रदर्शन के कारण फिल्म देखने आए दर्शकों में अफरातफरी मच गई।
सिनेमाघर के मैनेजर नरेश ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, मगर उनका विरोध जारी रहा। सचिन सिरोही ने चेतावनी दी कि फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से फिल्म पर पाबंदी की मांग की। बाद में नौचंदी और मेडिकल पुलिस पहुंची। घंटे भर हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया।