फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: शास्त्रीनगर में पिता-पुत्र से लूट का प्रयास, दो आरोपी दबोचे

Sat, 28 Jan 2023 02:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित एक एटीएम में पैसे जमा करने गए पिता-पुत्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की। पिता-पुत्र ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। एटीएम के बाहर खड़ी महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र के भोपाल विहार निवासी कमलेश गिरि पत्नी अमित गिरि ने बताया कि बृहस्पतिवार को पति और बेटे के साथ पीएनबी की शास्त्रीनगर शाखा के एटीएम में कैश जमा करने गए थे। उनके पति और बेटे अंदर गए और वह बाहर खड़ी हो गईं। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और एटीएम में घुस गए। आरोप है कि तीनों बदमाशों ने उनके पति से लूटने की कोशिश की। बेटे और पति ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख उन्होंने शोर मचा दिया। बाद में जुटे लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों को नौचंदी पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी उपेंद्र यादव का कहना है कि मामला पैसे के लेनदेन का है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तमंचों के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने तमंचों के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने दोनों तमंचे अपने जीजा के बताए। पुलिस ने आरोपी के जीजा को पकड़ने की कोशिश की तो वह फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतशरण सिंह के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ था। एक युवक दोनों हाथों में तमंचे लिए था। वीडियो की जांच की तो आरोपी की पहचान टिंकू निवासी शिवपुरम के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचे बरामद कर लिए। उसने दोनों तमंचे जीजा राजसिंह निवासी गांव दबथुआ के बताए। पुलिस टीम ने राजसिंह की गिरफ्तारी को दबथुआ में दबिश दी तो वह फरार हो गया। थाना प्रभारी का कहना है कि टिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और उसके जीजा की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद

हत्या के खुलासे के लिए दो टीमें गठित

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर निवासी एवं डीएम बागपत के प्रधान लिपिक श्रीनिवास की हत्या का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस की दोनों टीमें साक्ष्य जुटाने के लिए शनिवार को बागपत और मथुरा जाएंगी। 19 जनवरी को उनका शव मथुरा स्थित एक रजबहे में मिला था। उनकी पत्नी रजनी ने अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने प्रधान लिपिक की हत्या का खुलासा करने के लिए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए है। दावा है कि जल्द ही प्रधान लिपिक की हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed