फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: तिरंगा यात्रा के नाम पर किया हुड़दंग, पुलिस तमाशबीन बनी रही

Sat, 28 Jan 2023 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। गणतंत्र दिवस पर शहर में कई जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुछ युवकों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हुड़दंग और स्टंटबाजी भी की। पुलिस भी तमाशा देखती रही। हापुड़ रोड और दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

श्यामनगर से अकबर कुरैशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी भी शामिल हुए। यात्रा में बाइक सवार युवकों ने हुड़दंग किया। छात्र नेता मेहताब मूसा के नेतृत्व में एल ब्लॉक तिराहे से बच्चा पार्क तक निकाली गई यात्रा में कुछ युवकों ने कार की छत पर चढ़कर नृत्य किया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। परतापुर में भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले। एसपी सिटी पीयूष् सिंह का कहना है कि जिन थाना क्षेत्रों में ऐसा किया गया है, वहां सीसीटीवी कैमरे चेक कर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रगान पर नृत्य का वीडियो वायरल, एक आरोपी पकड़ा
मेरठ। गणतंत्र दिवस पर रेलवे रोड क्षेत्र में राष्ट्रगान पर नृत्य करने और इसका मजाक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने एक आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रेलवे रोड थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर 26 सेकेंड का यह वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक नृत्य कर रहा है जबकि दूसरे युवक शोर मचा रहे हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए ईदगाह भटीपुरा निवासी अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, ईदगाह निवासी आरोपी रूहुल और नवील फरार हैं। वहीं, थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सचिन सिरोही सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। एएसपी विवेक यादव ने बताया कि हलका इंचार्ज योगेंद्र सिंह की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed