फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: दहेज में 50 हजार रुपये नहीं दिए तो गर्म लोहे से मुंह जलाया

Tue, 24 Jan 2023 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
NA
सरधना। कस्बे के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी विवाहिता सोमवार को थाने पहुंची। जहां उसने अपने आरोपी पति पर दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर गर्म लोहे की राॅड मुंह पर दागने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता शहरीन पुत्री नौशाद ने तहरीर में बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। कम दहेज को लेकर ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले गणमान्य लोगों ने आपसी समझौता कराकर मामले को निपटा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि उनका गर्म लोहे से मुंह तक जला दिया है। ससुराल वालों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने सरधना पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है और ससुराल वालों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। सरधना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed