फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: सीएचसी में दवाइयों के स्टॉक में मिली खामियां

Tue, 24 Jan 2023 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
NA
परीक्षितगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काया कल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत गठित टीम ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट शाहिद अली टीम के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। टीम को अनेक खामियां मिली।
विज्ञापन

टीम में शामिल डॉ. पवन पाराशर, डॉ. साकेत अरोड़ा व डॉ. हितेंद्र ने सीएचसी पर फार्मासिस्ट शाहिद अली से दवाइयों का स्टॉक, हाथ धोने, दवाइयों काे इमरजेंसी में कैसे रखा जाता है आदि पूछने पर वह उनके सवालों से बचते नजर आए और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। निरीक्षण के दौरान टीम को दिमाग से जुड़ी बीमारियों की दवाइयों की एक पेटी मिलने पर फार्मासिस्ट शाहिद ने जवाब दिया कि इन्हें डबल लॉक में इसलिए रखा गया है ताकि एक चाबी खो जाए तो दूसरी चाबी से लॉक खोल सकें। जवाब सुनकर टीम आश्चर्यचकित हो गई। इस पर टीम ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में साफ सफाई सही मिलने पर वार्ड ब्याॅय विजय की सराहना की। वहीं टीम ने औषिधि भंडार, प्रसव कक्ष, कोल्ड चेन, टीबी लैब, एनसीडी लैब, ऑक्सीजन प्लाट, अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. लता, डॉ. किरण सक्सेना, डॉ. अणिमा गुप्ता, डॉ. आरपी सैनी, फार्मासिस्ट आशीष चौधरी, बीपीएम इकरार अहमद, एलटी जितेंद्र सिंह, विजय, नरेंद्र उर्फ टीटू, चंद्रेस सैन, कृष्ण, शिवम, तुषार, शुभम्, लारेंस, प्रिंस व साजिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed