{"_id":"63ce76295961384d9c132b69","slug":"na-na-news-c-14-1-90042-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नहीं थम रही चीनी मांझे की बिक्री, ब्रह्मपुरी में फिर पकड़ा मांझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नहीं थम रही चीनी मांझे की बिक्री, ब्रह्मपुरी में फिर पकड़ा मांझा
विज्ञापन
मेरठ। शहर में चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद चीनी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। शनिवार देर देहलीगेट पुलिस ने खैरनगर में मन्नू काइट शॉप पर छापा मारकर कर 60 हजार रुपये कीमत का मांझा पकड़कर आरोपी अरमान के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं, रविवार देर रात ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर सब्जी वाली गली निवासी प्रमोद उर्फ पत्ते के मकान पर पुलिस ने छापा मारकर 10 हजार रुपये कीमत का चीनी मांझा पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, पिछले चार दिनों में चीनी मांझा से चार बड़ी घटनाएं हुईं हैं। जिनमें एक व्यापारी, युवक व बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एसएसपी रोहित सजवाण ने बढ़ते हादसों पर रोक लगाने के लिए एक माेबाइल नंबर जारी किया था। इस नंबर पर पुलिस को एक ही दिन में 15 शिकायतें चीनी मांझा बेचे जाने की मिली थी। पुलिस ने पहले दिन ब्रह्मपुरी बाजार में स्कूल के बराबर वाली गली स्थित गोदाम से 157 से अधिक पेटी चीनी मांझा बरामद किया था। देहलीगेट पुलिस ने ईदगाह चौपला निवासी जाहिद से 6 कोन, कंकरखेड़ा पुलिस ने चौक नोहल्ला निवासी राजन से 39 कोन, खरखौदा पुलिस ने मोहल्ला खड़खड़ियान निवासी मनोज कुमार से 5 कोन बरामद करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मांझा बेचने वालों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
वसंत पंचमी के नजदीक आते ही बढ़ जाती है चीनी मांझे की बिक्री
26 जनवरी को वसंत पंचमी है। वसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने का यहां काफी चलन है। खैरनगर, गोला कुंआ, शास्त्री नगर समेत कई जगहों पर पतंग का बाजार भी लगता है। इस बाजार में पतंग के साथ ही चीनी मांझा भी धड़ल्ले से बेचा जाता है। हालांकि, पुलिस के डर की वजह से यह व्यापारी चीनी मांझा को दुकान पर न रखकर अपने घरों व अन्य जगहों पर रखकर बेचते हैं। इस समय चीनी मांझे की खरीदारी प्रतिदिन बढ़ रही है। वसंत पंचमी तक चीनी मांझे की मांग सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन
चीनी मांझा की रोकथाम के लिए टीमों का गठन
लोगों को करेंगे जागरूक
जनपद में चीनी मांझे की रोकथाम के लिए पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया है। हर एक थाने में एक दरोगा और दो सिपाही की टीम बनाई गई है। यह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। लोगों को चीनी मांझे को लेकर जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया की मदद से भी लोगों से अपील की जा रही है। चीनी मांझे की बिक्री की सूचना पुलिस को दें।
चीनी मांझे को जलाकर किया बहिष्कार
चाणक्य पुरी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज त्यागी और सांसद के प्रतिनिधि हर्ष गोयल ने चीनी मांझे काे जलाकर सामूहिक रूप से बहिष्कार किया। कहा कि वसंत पंचमी पर चीनी मांझे का प्रयोग न करें। ताकि हादसों से बचा जा सके।