फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

कार्तिक हत्याकांड : फरार हत्यारोपी लगातार बदल रहे जगह

Mon, 23 Jan 2023 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। बीएससी कृषि के छात्र कार्तिक भड़ाना की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी लगातार अपनी जगह (लोकेशन) बदल रहे हैं। जिस कारण वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। हालांकि, तीन हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को सोमदत्त विहार स्थित बीडीएस स्कूल के सामने कार्तिक भड़ाना पुत्र संजय भड़ाना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम समेत पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से फफूंड़ा निवासी संजय भड़ाना परिवार संग यहां प्रवेश विहार में रहते हैं। उनके छोटे बेटे कार्तिक भड़ाना की बुधवार को बीडीएस स्कूल के सामने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। कार्तिक की हत्या में छह युवक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीन नामजद तरुण, गौरव बाबा व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। तरुण को जेल और नाबालिग को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेज गया है। रविवार को पुलिस ने गौरव बाबा को भी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि फरार चल रहे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम के अलावा मेडिकल थाने की तीन टीमें लगी हैं। उनका कहना है कि फरार हत्यारोपी लगातार लोकेशन बदल रहे हैं, जिस कारण अभी तक वह हाथ नहीं लग रहे हैं। पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed