{"_id":"63ce762a38b60145990b4352","slug":"na-na-news-c-14-1-89890-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विसरा रिपोर्ट में हुई जहर की पुष्टि, पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विसरा रिपोर्ट में हुई जहर की पुष्टि, पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल
Mon, 23 Jan 2023 05:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। सोतीगंज में आठ महीने पहले हुई नाजिया की हत्या के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। ससुरालियों ने बहू को जहर देकर हत्या की थी। विसरा रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। पुलिस ने पति कोचिंग सेंटर संचालक, देवर, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
एएसपी कैंट विवेक यादव ने बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी नाजिया का निकाह सोतीगंज में कोचिंग सेंटर संचालक इमरान से हुआ था। आठ महीने पहले नाजिया की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्या और दहेज एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। विसरा की जांच रिपोर्ट में मौत का कारण जहर बताया है। पुलिस ने पति इमरान खान, देवर रिहान, सास नाजमा बेगम और ननद नाज निवासी अनूपनगर फाजलपुर कंकरखेडा और वर्तमान निवासी पुलिस चौकी के पास सोतीगंज को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। सदर बाजार पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।