फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: सराफ के घर में घुसने वाले बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा

Thu, 19 Jan 2023 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। आरएसएस के नगर सह संचालक विजयवीर रस्तौगी के घर में घुसे बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस उनके करीब पहुंच गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले रखा है। इनसे पूछताछ जारी है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि बदमाशों के साथ शामिल युवती बुढ़ाना गेट तक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जाते हुए देखी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित विजय नगर की गली नंबर एक में विजयवीर रस्तौगी परिवार के साथ रहते हैं। शहर सराफा बाजार में उनकी रामुकमार विजयवीर के नाम सें आभूषण की दुकान है। रविवार शाम सात बजे एक युवती समेत तीन बदमाशों ने किराये पर मकान देखने के बहाने घुसने की कोशिश की थी। वहां मौजूद उनके डॉगी जिम्मी ने बदमाशों पर झपट्टा मार दिया था। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए विजयनगर से मेरठ कॉलेज और बुढ़ाना गेट तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि युवती बुढ़ाना गेट तक सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है। सर्विलांस टीम बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed