फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

ई-पोर्टल : आय, जाति और मूल निवास को आवेदन शुरू

Thu, 19 Jan 2023 02:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल शुरू तो हो गया है लेकिन आवेदकों की समस्या अभी भी बरकरार हैं। पोर्टल पर अभी मात्र आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए ही आवेदन हो रहा है। अन्य कार्य अभी भी अटके हैं। राशन कार्ड, विधवा पेंशन, जन वितरण प्रमाण पत्र समेत 200 से अधिक कार्यों के लिए आवेदन नहीं हो रहा है। इसके साथ ही प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकी है, जिस कारण आवेदक परेशान हैं।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक पोर्टल को मुख्यालय से अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए पांच जनवरी से पोर्टल को बंद कर दिया गया था। इस पोर्टल पर आय, जाति, मूलनिवास, विधवा पेंशन, राशन कार्ड आदि 200 से अधिक कार्य होते हैं। पोर्टल पर जिले में करीब 40 हजार से अधिक आवेदन सत्यापन के लिए अटके हुए थे और नए आवेदन नहीं हो पा रहे थे। अब बुधवार को कंपनी की ओर से पोर्टल को शुरू कर दिया गया है। पोर्टल शुरू होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। आय, जाति और मूलनिवास के प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए और बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

000
अभी नहीं हो पा रहे सभी आवेदन
पोर्टल पर केवल आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र का आवेदन शुरू हुआ है। पिछले दो दिनों से पोर्टल पर केवल इन प्रमाण पत्रों के लिए ही आवेदन हो पा रहा है। इसके अलावा अन्य कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। जिस कारण आवेदक भी परेशान हैं। राशन कार्ड बनवाने, यूनिट बढ़वाने, विधवा पेंशन, पेंशन, खतौनी, शिकायत, जन वितरण प्रमाण पत्र सहित करीब 200 के आस पास सेवाएं अभी भी ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
दो दिन में 10 हजार से अधिक आवेदन
ई पोर्टल पर आवेदन के बाद जांच अधिकारी पोर्टल पर प्रमाण पत्रों का सत्यापन करते हैं। इसके बाद ही प्रमाण पत्र जारी हो पाता है। 5 जनवरी से पोर्टल बंद है। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक करीब 40 हजार से अधिक आवेदनों का सत्यापन पहले ही नहीं हो पाया था। अब बुधवार से आय जाति औ मूलनिवास के लिए 1000 जनसेवा केन्द्रों पर करीब 10 हजार से अधिक आवेदन और आ गए हैं। अब उनका सत्यापन का कार्य भी अधर में है। इस हिसाब के कुल 50 हजार के आस पास आवेदन सत्यापन के लिए अटक गए हैं।


वर्जन
शासन स्तर से तकनीकी खराबी के कारण सत्यापन का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। कुछ प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन शुरू हो गया है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
अमित कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed