फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: इन्वेस्टर्स समिट में 49,066 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर

Sun, 05 Feb 2023 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 05 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
NA
उरई। इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 41 निवेशकों ने 49,066 करोड़ रुपये के अनुबंध पत्रों पर हस्ताक्षर किए। समिट में निवेशकों एवं उद्योगपतियों ने उनके सामने आने वाली समस्याओं पर विचार कर उनके निस्तारण पर चर्चा की। कार्यक्रम में एमएसएमई नीति एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन झांसी-कानपुर हाइवे स्थित श्यामा सरोवर पोर्टिको में शनिवार को आयोजित किया गया। इन्वेस्टर्स समिट में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा एवं कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि निवेशक जिले में निवेश करके जनपद को एक प्रमुख विकसित जनपद बना सकते हैं। शासन और प्रशासन निवेशकों के साथ हैं। आपको कोई भी समस्या जिले में नहीं होगी। सभी निवेशक भयमुक्त होकर अपने उद्योगों को स्थापित करें ताकि जनपद विकास की ओर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि यदि आप लोग यहां निवेश करेंगे तो जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से जनपद के लोगों को रोजगार के नए संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश में लगातार एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही है ताकि व्यापारियों को जनपदों में व्यापार करने के लिए आसानी हो सके और वह संपर्क आसानी से बना सकें। ऊर्जा निर्माण के क्षेत्र में पर्यटन विकास के क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज एवं फ्रोजन इकाई क्षेत्र में सीडिंग एवं ग्रेडिंग उत्पादन के क्षेत्र में इकाइयों के इंडेंट ऑन लॉजिस्टिक क्षेत्र में निवेश के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जो जनपद के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, मंडलायुक्त आदर्श सिंह, एसपी ईरज राजा, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, सहायक आयुक्त उद्योग योगेश कामेश्वर, परियोजना अधिकारी नेडा राकेश पांडेय, जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सोलर सिटी बनेगा जालौन
-जमीन भी है, कामगार भी हैं तो फिर क्यों पीछे रहे जालौन
उरई। जिले को अब सोलर हब के रूप में विकसित किया जाएगा और इसे सोलर सिटी के नाम से जाना जाएगा। जैसे ही यह आश्वासन डीएम चांदनी सिंह ने इन्वेस्टर समिट में दिया तो हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
किए जा रहे निवेश में 48 हजार करोड़ अकेले सोलर ऊर्जा के प्लांट लगाने में खर्च किए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि जनपद काफी अपार संभावनाओं वाला जनपद है। जहां पर निवेशक उद्योग लगाकर निवेश कर सकते हैं। एक्सप्रेसवे बनने के बाद जिले की किस्मत बदलने लगी है। यह पर्याप्त मात्रा में उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध है। साथ ही कामगार भी खूब है। उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसमें एक ही खिड़की पर उद्यमियों की सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो सके।

सूर्यदेव की विशेष नजर-सस्ती जमीन ने किया आकर्षित
निवेश करने वाले अधिकतर उद्यमी सोलर प्लांट स्थापित करने में ले रहे रुचि
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। इनवेस्टर समिट में शामिल होने वाले अधिकतर बड़े उद्यमी सोलर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। यहां पर सूर्य की किरणों का अधिक रेडिएशन व सस्ती जमीन उन्हें आकर्षित कर रहीं हैं।
जिले की दो ही कंपनियां बीएसयूएल और एनएचपीसी ही लगभग 37 हजार करोड़ रुपये सोलर ऊर्जा के संयंत्र लगाने में आने वाले सालों में निवेश करेंगे। इसके अलावा इस समिट में टाटा पावर और दूसरी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। पहले से ही 12 सौ मेगावाट के दो प्लांट लगाने पर काम चल रहा है। इसके अलावा परासन में भी सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। उद्यमियों ने बताया कि एक तो जिले में सस्ती जमीन उपलब्ध है। दूसरा यहां ऐसी जमीन है जिस पर बहुत उन्नत खेती नहीं की जाती है, ऐसी बंजर और उपजाऊ जमीन पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना कम खर्चीला है। बुंदेलखंड सौर ऊर्जा के कार्यकारी निदेशक प्रशांत अत्रे ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर और जालौन में सूर्य की किरणों का रेडिएशन अधिक होने की वजह से यहां उद्यमी अपना संयंत्र स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमारे पहले से चल रहे संयंत्र का दौरा किया था, उसमें शाम छह बजे भी पावर जनरेशन हो रहा था, यही वजह है कि लोग यहां निवेश करना चाहते हैं।

कोट
जिले में सौर ऊर्जा को लेकर काफी संभावनाएं हैं। यहां पर जमीन सस्ती और रेडिएशन अच्छा होने की वजह से सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए यहां बीएसयूएल और एनएचपीसी मिलकर लगभग 37 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। इसमें कई प्लांट पहले से ही जिले में चल रहे हैं। सोलर ऊर्जा को लेकर जिस तरह उद्यमी यहां रुचि दिखा रहे हैं, आगे चलकर जालौन सोलर ऊर्जा का हब बनने जा रहा है। ब्रजेश शर्मा, ग्रुप सीनियर मैनेजर, बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड।
(फोटो संख्या-17)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed