फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: पति की हत्या के लिए दी थी एक लाख की सुपारी

Sun, 05 Feb 2023 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 05 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
NA
इटावा। हलवाई की हत्या की साजिश पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। एक लाख रुपये में प्रेमी ने अपने मामा के दामाद और दो शूटरों को सुपारी दी गई थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। अन्य दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

30 दिसंबर की तड़के अड्डा जालिम थाना सिविल लाइन निवासी मुकुट सिंह (55) दूध लेने के लिए घर से निकले थे। मैनपुरी अंडर पास के पास बाइक सवार बदमाशों ने इन्हें दो गोलियां मारी थीं। एक गोली पीठ पर एक कमर में लगी थी। गोली लगने के बाद मुकुट सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई थे। मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के बाद वह स्वस्थ्य हुए। मुकुट सिंह की ओर से विरोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

जांच में नामजद आरोपी की संलिप्तता पुलिस को नहीं मिली। पड़ताल में कहानी कुछ और ही सामने आई। इसी के चलते घटना के खुलासे में लगी सिविल लाइन थानाध्यक्ष विजय वर्मा ने शुक्रवार रात को मुकुट सिंह के रिश्ते में भतीजे राकेश निवासी अड्डा जालिम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में राकेश ने पूरी घटना बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने आईटीआई चौराहे के पास से मुकुट सिंह की पत्नी रीता देवी और राकेश के मामा के दामाद पूरन सिंह निवासी बजीरपुर कोटला थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद को पकड़ा। थाने में लाकर पूछताछ की गई तो पूरा माजरा सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि राकेश का रिश्ते में चाची के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुकुट सिंह को इसकी जानकारी हुई तो वह इस रिश्ते का विरोध करने लगा। इसी के चलते पत्नी और उसके प्रेमी राकेश ने मुकुट सिंह की हत्या की योजना बनाई। राकेश ने फिरोजाबाद में रहने वाले मामा के दामाद पूरन सिंह और दो बदमाशों को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। दोनों बदमाश भी फिरोजाबाद के ही हैं।
इसके बाद बदमाशों को मुकुट सिंह के घर आने और जाने के बारे में जानकारी दी गई। इसी के बाद 30 दिसंबर की तड़के करीब पांच बजे घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश बाइक से मैनपुरी अंडरपास के पास पहुंचे। पूरन सिंह के आते ही उन्हें दो गोलियां मारीं।
एसएसपी ने बताया कि राकेश ने सुपारी की रकम में से 30 हजार रुपये एक सुनार से उधार लेकर दिए थे। हत्या के बाद बाकी रकम दी जानी थी। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने इनाम देने की घोषणा की है।


राकेश की चलाकी ही उस पर पड़ गई भारी
मुकुट सिंह को गोली लगने की जानकारी पर सबसे पहले राकेश ही मौके पर पहुंचा था और उसे मेडिकल कॉलेज ले गया था। ऐसा करके वह किसी की नजर में नहीं आना चाहता था। घटना के बाद जानबूझकर ऐसे लोगों के नाम सामने लाए गए जिनकी मुकुट सिंह से रंजिश चलती थी। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जब राकेश से मोबाइल नंबर मांगा तो उसने एक ही नंबर दिया जबकि उसके सिम में दो नंबर थे। शक होने पर दूसरा नंबर लेकर जांच की गई तो पाया गया कि उसकी फिरोजाबाद में रहने वाले अपने मामा के दामाद पूरन सिंह से कई बार बात हुई है। पूरन सिंह का मोबाइल नंबर की लोकेशन घटना के दिन मैनपुरी फाटक के पास मिली। इसी के साथ शक और पुख्ता हो गया। इसके अलावा, आसपास के लोगों से जब जानकारी की गई तो प्रेम प्रसंग की जानकारी भी निकलकर सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed