{"_id":"63deacfe07c69e22e05528c5","slug":"na-na-news-c-12-1-66259-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 साल बाद आई निर्माण की बारी, ढकरा पुलिया पर फिर दिखेंगी सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 साल बाद आई निर्माण की बारी, ढकरा पुलिया पर फिर दिखेंगी सवारी
विज्ञापन
इटावा/चकरनगर। 10 साल से जर्जर पड़ी ढकरा पुलिया बनने का रास्ता साफ हो गया है। हाल ही में वित्तीय कमेटी की बैठक में इसे हरी झंडी दे दी गई है। इसके निर्माण से आसपास के करीब 300 गांवों के साथ ही मध्यप्रदेश, आगरा और जालौन जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
लखना सिंडौस मार्ग पर चकरनगर क्षेत्र में पड़ने वाली ढकरा पुलिया के रास्ते ही जिले के लोग जालौन और मध्यप्रदेश जाते हैं। पुलिया के दोनों तरफ बसे गांवों के लोगों का आवागमन भी यहीं से होता है। विशेष तौर पर बकेवर, महेवा, लखना और भरथना क्षेत्र के अधिकांश लोग इसी रास्ते से जालौन, झांसी और मध्यप्रदेश जाते हैं। 2022 में बारिश में पुलिया के धंसने पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी थी। नए निर्माण की अनुमति न मिलने से लोक निर्माण विभाग हर साल किनारों पर मिट्टी भरी बोरियां डालकर कटान रोकता है। अब पुलिया को सात मीटर चौड़ा करने के लिए सहमति बन गई है। करीब सात करोड़ रुपये से इस पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए वित्तीय बैठक भी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। सहायक अभियंता गगन पाल ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
लोगों ने जताई खुशी
सकतपुरा गांव के अनमोल सिंह ने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बारिश के दिनों में इसे बंद कर दिया जाता है। इससे काफी समस्या होती है। ट्रैक्टर से खाद तक ले जाना मुश्किल होता है। पुलिया बनने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बल्लू की गढिया निवासी सूरज सिंह ने बताया कि दस साल से पुलिया जर्जर है। एंबुलेंस तक निकलने से हल्के वाहन से मरीज को उस पार ले जाना पड़ता इसके बाद अस्पताल जा पाता है।
ढकरा पुलिया का निर्माण कराने के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। शासन की ओर अब हरी झंडी मिल गई है। पुलिया निर्माण के लिए वित्तीय समिति की बैठक हो चुकी है। जल्द ही अन्य प्रक्रियाएं कराकर काम शुरू कराया जाएगा। - विजय कुमार, एक्सीईएन पीडब्ल्यूडी।