फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सात वर्ष की सजा

Sat, 04 Feb 2023 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
NA
उन्नाव। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट ने शुक्रवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई करते हुए दुष्कर्म के दोषी पाए जाने पर युवक को सात वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने उसे दस हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया है।
विज्ञापन

असोहा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 17 अगस्त 2014 को थाने में तहरीर देकर सोहो गांव निवासी हनुमान पर नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद में पुलिस ने किशोरी को खोज लिया था। कोर्ट में दर्ज कराए गए अपने बयान में पीड़िता ने हनुमान पर दुष्कर्म करने की बात कही। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया था। कुछ समय बाद विवेचक ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन था। शुक्रवार को हुई अंतिम सुनवाई में विशेष लोक अभियोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की ओर से पेश की दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने आरोपी हनुमान को अपराध कारित करने का दोषी पाते हुए सात साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed