फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: व्यापारी के मकान के ताले तोड़कर जेवर-नकदी की चोरी

Tue, 24 Jan 2023 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
NA
भरथना। कस्बा के मोहल्ला आजाद रोड स्थित आश्रम वाली गली में रहने वाले व्यापारी के सूने मकान के ताले तोड़कर चोर जेवर-नकदी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। चोर हुए माल की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरों की भनक नहीं लगी। सुबह लोगों ने दरवाजे खुले देखें, तभी घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

मोहल्ला आजाद रोड पर आश्रम वाली गली निवासी रमेश चंद्र खितौलिया की पुरानी भरथना में खाद बीज की दुकान है। वे परिवार सहित 21 जनवरी की शाम को घर में ताला लगाकर बड़े पुत्र रश्मिकांत के साले की शादी की सालगिरह में शामिल होने कानपुर गए थे। चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए और घुस गए। अलमारी में रखे जेवर-नकदी के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पड़ोसियों ने जब घर के दरवाजे खुले देखे तो फोन करके चोरी की जानकारी रमेश चंद्र को दी। चोरी की सूचना मिलने पर सीओ विवेक जावला, थाना प्रभारी विद्यासागर, कस्बा चौकी प्रभारी के साथ जनपद से आई फोरेंसिक टीम ने घर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि चोर उनके घर से दो अंगूठी, ब्रजवाला, बेंदा, चूड़ियां, बच्चों के करधनी, चांदी के खड़ुआ, पायल, बिछिया, 65 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं। सीओ विवेक जावला ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed