फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: काश्तकार के यहां डकैती पर पुलिस ने दर्ज की लूट

Sat, 21 Jan 2023 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
NA
- पत्नी व बहन ने एएसपी से खुलासे को लेकर लगाई फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। काश्तकार के यहां डकैती में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पत्नी व बहन ने एएसपी से फरियाद कर खुलासे की मांग की है। उन्होंने पुलिस के घटना का संदिग्ध बताने पर भी आपत्ति जाहिर की है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी संदीप बरतरिया के घर में घुसे बदमाश बुधवार की रात को बंदूक के जोर पर पचास लाख के जेवर, नकदी लूटकर ले गए थे। पुलिस ने काश्तकार के घर में पड़ी डकैती के मामले में मोहल्ला मिथलेश नगर निवासी राजू राठौर सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी पर हरियाणा से बहन अनुराधा परिजनों के साथ काश्तकार के घर पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार को अनुराधा ने भाभी शिखा के साथ एएसपी अजय प्रताप से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने भतीजे विराट को बंद कर बंदूक के दम पर लूटपाट की थी। घटना के बाद से बदमाशों की धमकी से पूरा परिवार भयभीत है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन किसी भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि काश्तकार के घर में घुसकर लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में राजू से संदीप की पुुराने लेनदेेन की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस की टीमें जांच कर शीघ्र की घटना का खुलासा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed