{"_id":"63daadbbabec5f3fda28456f","slug":"na-grnoida-news-c-23-1-noi1091-2778-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पांच साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट, खरीदार ने मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पांच साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट, खरीदार ने मांगी इच्छा मृत्यु
विज्ञापन
पांच साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट, खरीदार ने मांगी इच्छा मृत्यु
कोरोना में पति की मृत्यु के बाद आर्थिक रूप से टूट गया परिवार
ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज तीन निवासी खरीदार ने राष्ट्रपति के नाम भेजा पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज तीन सोसाइटी निवासी एक महिला ने राष्ट्रपित के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। महिला फ्लैट नहीं मिलने से परेशान है। पीड़िता का आरोप है कि शासन, प्रशासन, बिल्डर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण से किसी तरह की मदद नहीं मिली। जीवनभर की जमापूंजी लगाने के बाद भी फ्लैट नहीं मिला। अब न्याय की उम्मीद खत्म हो चुकी है, जिसके बाद इच्छा मृत्यु मांगी है।
मूलरूप से कोलकाता निवासी खरीदार पारोमिता बैनर्जी अपने परिवार के साथ इको विलेज तीन सोसाइटी में किराए पर रहती हैं। इससे पहले वे करीब 12 वर्ष तक दिल्ली में ही किराए पर रही थीं। वर्ष 2017 में ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक स्पोर्ट विलेज में एक फ्लैट खरीदा था। बिल्डर ने वर्ष 2019 तक फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं दिया है। पारोमिता ने बताया कि कोराेना में उसके पति की मौत हो चुकी है। बुजुर्ग सास और आठ वर्ष की बेटी साथ रहती है। फ्लैट की 80 प्रतिशत कीमत का भुगतान कर चुकी है। बिल्डर ने समय पर कब्जा नहीं दिया।