फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

लताजी ने पूछा, बदमाशी के रोल क्यों करते हो, मैंने कहा- यही रोल देते हैं डायरेक्टर : रंजीत

Mon, 06 Feb 2023 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
NA
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में रविवार को भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित संगीत संध्या में अभिनेता रंजीत ने लोगों को खूब गुदगुदाया। म्यूजिकल वेव्स की ओर से रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन और पैथिओज और वेलफेयर लीग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सेलिब्रेटी गेस्ट के रूप में पहुंचे अभिनेता रंजीत ने अपने पुराने दिनों को याद कर लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने लताजी को याद करते हुए कहा कि एक बार लता जी ने मुझे बुलाया। मुझे लगा कि कोई गलती हुई है। जब डरते हुए लता जी के पास गया तो लताजी ने पूछा रंजीत तू हमेशा बदमाशी के रोल क्यों करता है। कोई और काम क्यों नहीं करता। इस पर मैंने कहा कि मैं क्या करुं मुझे यही रोल मिलता है। उन्होंने कहा कि जब फिल्म में मेरी एंट्री होती तो हीरोइन सामने होती। वह मुझे कहती कुत्ते, कमीने हाथ मत लगाना। तुम्हारे घर में मां बहन नहीं है। फिर मैं कहता घर में मां बहन तो है लेकिन तुम नहीं हो। उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। यहां तक कि नेपाली भाषा में फिल्म की। फिल्म में पहली और अंतिम लाइन बोल देता। बाकी के काम डब कर लेते थे। उन्होंने देवानंद को याद करते हुए कहा कि उनकी गाइड फिल्म इतनी बार देखी कि अभी तक मुझे उसके सभी डायलॉग याद हैं। उन्होंने देवानंद के डायलॉग भी उन्हीं के नकल में सुनाए। इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।
विज्ञापन

अब फिल्मों में बढ़ गई गाली गलौज
अभिनेता ने कहा कि एक बार वह चंडीगढ़ आए थे। पुलिस में दोस्त हैं उनके घर गया। फोटो खिंचवाने के लिए उनकी पत्नी दूर थी। मैंने कहा कि नजदीक आ जाओ जी वो काम छड दित्ता है। इसके बाद वह गुस्सा हो गई और कहा नहीं खिंचवानी फोटो। इस पर भी खूब तालियां बजीं। रंजीत ने दर्शकों को एक गीत जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं वो मकां, वो फिर नहीं आते सुनाया। उन्होंने कहा कि अब फिल्मों में गाली गलौज बढ़ गई है। हमारी संस्कृति यह नहीं है।
विज्ञापन


उर्दू शायरी की किताब सदा ए दामन का विमोचन
डीएस बाली की लिखी उर्दू शायरी की किताब सदा ए दामन का विमोचन हुआ। इस दौरान डीएस बाली ने लता जी को याद किया। बाली ने शेर धूप रहती है न साया देर तक दामन, उम्र गुजरी मैं ये समझा दिन गुजर गया। म्यूजिकल वेव्स के फाउंडर परम चंदेल ने बताया कि इस मौके पर रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन के रोटेरियन अजय मदान, सुरजीत मान, अमीप सिन्हा, दिनेश टुंडवाल, लॉयन ललित बहल, जगदीप ढांडा, राहुल महाजन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed