फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   n a mutual dispute, the lover shot the girl dead in public

Noida News: आपसी विवाद में प्रेमी ने लड़की की सरेराह गोली मारकर की हत्या

Mon, 04 Aug 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
n a mutual dispute, the lover shot the girl dead in public
-जहांगीरपुरी इलाके की घटना, अपनी सहेली के साथ मार्केट गई थी लड़की
विज्ञापन

-आरोपी व दोस्त फरार, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार रात प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने 15 साल की किशोरी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी सुंबुल के रूप में हुई है। घटना के समय किशोरी भागकर जान बचाने के लिए क्लीनिक में घुसी, लेकिन आरोपी ने वहां घुसकर उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। आरोपी अपने कुछ दोस्तों के साथ घटनास्थल पर आया था। घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपी आर्यन और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जहांगीरपुरी थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक 15 साल के किशोरी को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने 15 साल की किशोरी जहांगीरपुरी निवासी सुंबुल को मृत घोषित कर दिया है। वह अपने पिता फहीम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डी ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। पता चला कि लड़की का इलाके में रहने वाले आर्यन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात उसका लड़की से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि उसे उसके प्रेमी डी ब्लॉक जहांगीरपुरी निवासी आर्यन ने गोली मारी है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि सुंबुल अपनी सहेली के साथ नाश्ता करने के लिए डी-ई ब्लॉक के मार्केट आई थी। रात करीब 8:10 बजे आर्यन अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा और उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद खुद काे बचाने के लिए वह डॉक्टर केके महाजन के क्लीनिक में घुस गई। जहां पीछा कर आरोपी ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed