{"_id":"68bf46e3e093a2a5cd019920","slug":"my-elders-demand-to-restart-my-pilgrimage-na-news-c-238-1-ntl1003-118293-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा पुन: शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा पुन: शुरू करने की मांग
Tue, 09 Sep 2025 02:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को बंद पड़ी मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा पुन: शुरू करनी चाहिए। अस्पतालों, पोस्ट ऑफिस, बैंक आदि में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्था करने की मांग को प्रमुखता से रखा। कहा कि बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में एक अतिरिक्त जांच लैब जरूरी है।
अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने सभी सदस्यों के सामने प्रस्ताव रखा कि विभिन्न घरों में मात्र बुजुर्ग दंपती ही निवास करते हैं और उनके बच्चे शहरों में नौकरी में है। ऐसी परिस्थितियों में यदि वे बीमार हो जाते हैं तो उन्हें दवा देने अथवा जलपान करने की व्यवस्था के लिए हमारा संगठन क्या मदद कर सकता है। सदस्यों ने अपने सुझाव भी दिए। तय हुआ कि 12 नवंबर को अधिवेशन किया जाएगा। यहां सचिव बहादुर सिंह बिष्ट, आरएन प्रजापति, उमेश चंद जोशी, गोविंद सिंह देव कुंवर, एलएम पांडे, दीपक शाह, रेखा त्रिवेदी, त्रिलोक सिंह रौतेला आदि रहे। संवाद