{"_id":"68960b62819dce98610efaa4","slug":"muzaffarnagar-and-mathura-teams-won-in-up-pro-volleyball-league-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71044-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी प्रो वॉलीबॉल लीग में मुजफ्फरनगर व मथुरा की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी प्रो वॉलीबॉल लीग में मुजफ्फरनगर व मथुरा की टीम जीती
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जारी लीग में शुक्रवार को खेले गए दो मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के इंडोर स्टेडियम में जारी उत्तर प्रदेश प्रो वाॅलीबाॅल लीग के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में मुजफ्फरनगर लायंस ने काशी वारियर्स को हराया। वहीं दूसरे मैच में मथुरा योद्धास ने मुरादाबाद बुल्स को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। मुकाबला देखने पहुंचे दर्शकों ने अपने पसंद की टीमों का जमकर समर्थन किया।
शुक्रवार को हुए पहले मैच में मुजफ्फरनगर लायंस ने शुरू से ही काशी पर दबाव बनाना शुरू किया। 15 मिनट के भीतर ही मुजफ्फरनगर ने 8-4 से बढ़त ले ली। मैच खत्म होने तक मुजफ्फरनगर ने काशी को पछाड़ते हुए तीनों सेटों में जीत हासिल की। वहीं, लीग के दूसरे मुकाबले में मथुरा योद्धास ने विपक्षी टीम मुरादाबाद बुल्स को तीन सेटों से हराकर जीत हासिल की। लीग के सीईओ विश्वास बंसल ने बताया कि मुकाबले में दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा था। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए डिफरेंटली अबलेड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन राजेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।