फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murder or Homicide: Suicide note at home and body of LLB student found in drain.

हत्या या आत्हत्या:<bha>--</bha> घर पर सुसाइड नोट तो नाले में मिला एलएलबी के छात्र का शव

Sun, 24 Mar 2024 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Murder or Homicide: Suicide note at home and body of LLB student found in drain.
घर पर सुसाइड नोट तो नाले में मिला एलएलबी के छात्र का शव
विज्ञापन

-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र का मामला, अश्लील वीडियो बनाने से शर्मिंदा था छात्र

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली के सेक्टर सिग्मा-4 के पास नाले में शनिवार को एलएलबी के छात्र का शव पड़ा मिला। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वह दो दिन से गायब थे। वहीं, पुलिस ने युवक के घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनने से शर्मिंदा होने का जिक्र युवक ने उसमें किया है। सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या का मामला मानकर पुलिस जांच कर रही है।

सेक्टर सिग्मा-4 निवासी शिवांश महेंद्रा (25) निजी कंपनी में नौकरी करते थे। साथ ही वह एलएलबी की पढ़ाई भी कर रहे थे। वह दो दिन से गायब चल रहे थे। शनिवार को नाले में उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने घर पर जाकर जांच की तो वहां पर सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें युवक ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह ऐसी समस्या में फंस गए हैं, जिसके बारे में वह परिजनों को नहीं बता सकते। वह मानसिक तनाव में हैं और उनके पास अब कोई विकल्प नहीं है। युवक के सिर में चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

कई सवालों के जवाब पुलिस को तलाशने होंगे
छात्र के सिर में चोट हत्या की ओर से इशारा कर रही हैं। कहीं ऐसा तो नहीं सुसाइड नोट में जिस गिरोह का जिक्र किया गया है। उसी गिरोह के सदस्यों ने इस घटना को अंजाम देकर आत्महत्या का मामला बनाने का प्रयास किया हो। इस मामले में पुलिस को कई सवालों के जवाब तलाशने होगे
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो में चार साल से आ रहे हैं इस तरह के प्रकरण
ग्रेनो में अश्लीलता के जाल में फंसाने के प्रकरण करीब चार साल से आ रहे हैं। अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह के लोग युवाओं को अपना शिकार बनाते हैं। ग्रेनो पुलिस अब तक करीब 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
----------
बरतेंगे सावधानी से बचेंगे मकड़जाल से
-अंजान व्हाटसअप कॉल को उठाने से परहेज करें
-अश्लील प्रोफाइल वालों से बात करने से बचें
-किसी विदेशी नंबर से कॉल आए तो उसे नहीं उठाएं। पुलिस को भी इसकी जानकारी दें।
-कोई ब्लैकमेल करने का प्रयास करें तो तत्काल पुलिस को बताएं
प्रथम दृष्टया सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed