फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   murder of uncle

चाचा की गोली मारकर हत्या, भतीजे का हाथ काटा

Tue, 30 Jun 2020 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
murder of uncle
रास्ता नहीं देने के विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या, भतीजे का हाथ काटा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। रास्ता नहीं देने के विवाद में सोमवार दोपहर कासना थाना क्षेत्र के गांव नियाना में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके भतीजे का धारदार हथियार से हाथ काट डाला, जबकि मृतक का भाई गंभीर घायल है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि नियाना गांव निवासी राजेंद्र सिंह (61) दोपहर लगभग दो बजे गांव से कार में कहीं जा रहे थे। कुछ ही दूर गए थे कि गांव निवासी राजकुमार पक्ष के लोग सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर ईंटें उतार रहे थे। राजेंद्र सिंह कार से उतरे और ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड में कर रास्ता देने का कहा। इसी विवाद में राजकुमार पक्ष के लोगों ने तलवार, फरसा आदि से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर राजेंद्र सिंह के बड़े भाई बिजेंद्र सिंह (64) मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया तो हमलावरों में से एक ने उनके माथे पर गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच राजेंद्र सिंह का बेटा देवेंद्र वहां पहुंच गया। आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसका बायां हाथ काट दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों की मदद से राजेंद्रसिंह और देवेंद्र को यथार्थ अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें नोएडा रेफर कर दिया। पुलिस ने राजकुमार, उसके बेटे निशांत, मोंटी और पिता जसमाल को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

--------
पुलिस बोली मकान का विवाद, परिजन बोले हत्या में गवाही दी थी
घटना के बाद परिवार व गांव के लोग यथार्थ अस्पताल पहुंचे। यहां राजेंद्र सिंह के परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि पांच साल पहले गांव के एक व्यक्ति की हत्या में आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने गवाही दी थी। आरोपियों ने इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस घटना के पीछे मकान का विवाद बता रही है। पुलिस के अनुसार गांव में एक मकान की राजेंद्र पक्ष ने रजिस्ट्री कराई है। उनका उस पर कब्जा भी है। जबकि दूसरा पक्ष भी मकान पर दावा करता है। इसको लेकर रंजिश चल रही है। वहीं, एक ग्रामीण ने बताया कि राजेंद्र के जिस मकान को लेकर विवाद है उस मकान में एक दुकान पर युवकों के खड़े होने पर सुबह भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को बचाने के लिए पकड़े हमलावर के हाथ तो माथे पर मार दी गोली
राजेंद्र सिंह कई वर्ष पहले गांव में क्लीनिक चलाते थे। इसके चलते उन्हें गांव के लोग उन्हें डाक्टर साहब के नाम से जानते हैं। राजेंद्र पर जब आरोपियों ने हमला किया तो बिजेंद्र ने एक आरोपी के दोनों हाथ पकड़ लिए। तभी एक अन्य व्यक्ति ने उनके माथे पर गोली मार दी।

---
मकान के विवाद में एक पक्ष के आरोपियों ने दूसरे पक्ष के एक परिवार के तीन लोगों पर हमला किया। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। राजकुमार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अ
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed