फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   murder

Noida News: फोन पर बुलाकर दोस्त की गोली मारकर हत्या, चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
murder
- दादरी के भोगपुर गांव का मामला, गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। भोगपुर गांव में दोस्त को फोन पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया है।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर में बब्बल परिवार के साथ रहते थे। वह ग्रेटर नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। गांव के ही विवेक से दोस्ती थी। मंगलवार की शाम को रोजमर्रा की तरह बब्बल (23) ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। जब वह गांव में विवेक के घर के पास पहुंचे तो आरोपी ने बाइक को रुकवा लिया। रुकने के बाद कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने से लहुलुहान होकर वह जमीन पर गिर गया। गिरने के बाद आरोपी विवेक मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी समेत पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मृतक के भाई ने अभिषेक, विवेक, बिजेंदर और तपेश के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में सुरक्षा के लिहाज से एक बटालियन पीएसी एवं पुलिस बल तैनात किया है। एसीपी अजीत कुमार का कहना है कि पुलिस नामजद आरोपी अभिषेक व विजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed