{"_id":"5f0872fc8ebc3e63593259f8","slug":"murder-case-filed-against-10-mewat-news-noi522446540","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, 10 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, 10 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर के वार्ड 5 में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना बृहस्पतिवार की है।
नूंह निवासी ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रजनी की शादी 2011 में पुन्हाना निवासी प्रेमचंद के साथ हुई थी। शादी में
काफी दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे और उसके साथ मारपीट करते थे। जिसके बाद उसकी शादी भी 2017 में प्रेमचंद के भाई पंकज के साथ कर दी गई। शादी में 20 लाख रुपये और गाड़ी भी दी गई थी, लेकिन शादी के बाद से नंदोई अजय, दिनेश, ननद कमलेश व मितलेश, ससुर पदमचंद, सास मुन्नी, जेठ निक्कू, जेठानी प्रिती, पति पंकज, रजनी का पति प्रेमचंद दहेज को लेकर दोनों बहनों को ताना देते थे और मारपीट करते थे। यहां तक कि उसे एक बार फंदे पर लटकाने का प्रयास किया था, लेकिन किसी तरह वहां से बचकर वो निकल गई।
इसके बाद से ही वो पिता के घर पर रह रही थी। 8 जुलाई को उनके पास रजनी का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की है और उसके बाद बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ बजे प्रेमचंद का फोन आया और उसने बताया कि रजनी की मौत हो गई है। आकर देखा तो रजनी के गले में मारपीट व चोट के निशान थे। सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।