फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   murder case disclose

Noida News: पैसों के विवाद में दर्जी ने कैंची से गोदकर की थी सफाईकर्मी की हत्या

Thu, 13 Nov 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
murder case disclose
फोटो
विज्ञापन

-सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से खुला राज, शराब के नशे में हुए विवाद ने ली युवक की जान
-सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कैंची और मृतक की चप्पल की बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में मिली युवक की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए गुरुवार को पुलिस और सीआरटी टीम ने एक दर्जी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पोखरपुर थाना डिबाई बुलंदशहर निवासी ओमपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कैंची (आलाकत्ल) और मृतक की चप्पल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 3 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के गांव पाली जाने वाली सड़क के पास एक अज्ञात शव मिला था। मौके पर शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की थी। बाद में मृतक की पहचान अंकित (25) निवासी गांव श्यौराजपुर के रूप में हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जांच के लिए गठित टीमों ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से सुराग जुटाए। लगातार प्रयासों के बाद जांच टीम को घटनास्थल के पास से मृतक की एक चप्पल मिली। जिससे यह संकेत मिला कि मृतक की हत्या अन्य स्थान पर नहीं बल्कि उसी क्षेत्र में हुई थी। तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को संतोषनगर कॉलोनी सूरजपुर में रहने वाले आरोपी ओमपाल को गुरुवार को गांव भनौता कट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ओमपाल ने बताया कि मृतक अंकित तिलपता स्थित सौरभ कॉम्प्लेक्स में सफाईकर्मी था। जबकि ओमपाल वहीं दर्जी की दुकान चलाता है। घटना वाले दिन अंकित शराब के नशे में था। उसके सात हजार रुपये गायब हो गए थे। अंकित ने ओमपाल पर चोरी का आरोप लगाया था। बात बढ़ने पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन किसी तरह लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
रात में जब ओमपाल दुकान बंद कर अपने घर लौटने लगा, तो अंकित उसके पीछे-पीछे चल पड़ा। रास्ते में फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि अंकित ने ओमपाल और उसकी पत्नी के खिलाफ अपशब्द बोले, जिससे ओमपाल भड़क गया। गुस्से में उसने अपने पास रखी कैंची से अंकित के गले पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद मृतक की चप्पल साथ ले गया था आरोपी: पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के दिन मृतक के पैसे कहीं गिर गए थे। उसका अबतक नहीं पता चला है। घटना के दिन मृतक नशे में था। रात करीब नौ बजे दुकान बंद करने के बाद वह ओमपाल से विवाद कर रहा था। यही कारण रहा कि आरोपी उसे बहाने से नाले के पीछे झाड़ियों में ले गया। वहां ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की शादी नहीं हुई थी। अंकित की हत्या के बाद ओमपाल ने शव को गांव पाली रोड पर नाले के किनारे फेंक दिया और घर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article