फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murder accused not arrested, justice for Aftab Alam trending on twitter

हत्यारोपी गिरफ्त से दूर, ट्विटर पर ‘ऑफताब आलम को इंसाफ दो’ मुहिम

Wed, 21 Oct 2020 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Murder accused not arrested, justice for Aftab Alam trending on twitter
हत्यारोपी गिरफ्त से दूर, ट्विटर पर ‘ऑफताब आलम को इंसाफ दो’ मुहिम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र में 6 सितंबर को कैब चालक का शव उसकी कार में मिला था। मामले में गौतमबुुद्ध नगर में जीरो एफआईआर दर्ज कर बुलंदशहर पुलिस को जांच सौंप दी गई थी। आज तक हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और न्याय के लिए परिजनों ने ट्विटर पर ‘हैशटैग ऑफताब आलम को इंसाफ दो’ नाम से मुहिम छेड़ी है। बुधवार को मुहिम ट्रेंडिंग ट्वीट में शामिल हुई और 16500 लोगों ने इस पर ट्वीट भी किया।

परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने बुलंदशहर से ही कैब बुक की थी। आफताब के बेटे दिल्ली निवासी साबिर ने बताया कि पिता दिल्ली से बुलंदशहर की बुकिंग पर गए थे। 6 सितंबर को वापस आते समय तीन बदमाशों ने नोएडा के लिए कैब ली। रास्ते में पिता को उनके बदमाश होने का शक हुआ तो उन्होंने मुझे कॉल की और कैब चलाते रहे। इस दौरान बदमाशों की बातचीत रिकॉर्ड हुई थी। दादरी के एक पंप पर सीएनजी डलाने के लिए जब पिता ने कैब रोकी थी, तब बदमाशों ने पंप कर्मी से धार्मिक नारा लगाने को बोला था। इसके बाद देर शाम को बादलपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर कैब पिता का शव मिला था। साबिर का कहना है कि दो दिन पहले बुलंदशहर पुलिस ने कॉल कर बुलाया था, लेकिन उन्होंने घर पर अकेले होने के हवाला देते हुए पुलिस से उनके घर आने को कहा था। साबिर का कहना है कि इतने दिनों में पुलिस ने हत्यारों की तलाश नहीं की। पिता न्याय दिलाने के लिए अब वह ट्विटर पर ‘हैशटैग आफताब आलम को इंसाफ दो’ के नाम से मुहिम चला रहे हैं। वह ट्विटर पर गुजारिश कर रहे हैं कि लोग उनकी मुहिम में शामिल हों, ताकि उनके पिता को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed