{"_id":"68cc0e5abc0b67a69b059afc","slug":"murder-accused-absconding-for-7-years-arrested-na-news-c-340-1-del1004-105340-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हत्या मामले में 7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हत्या मामले में 7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या की वारदात में फरार चल रहे आरोपी इंदिरा कल्याण विहार, ओखला फेज-1, नई दिल्ली निवासी अर्जुन चौहान उर्फ बुलडॉग (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के एक सनसनीखेज मामले में सात साल से अधिक समय से फरार था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पुलिस को 13 अक्तूबर 2018 को ईएसआई अस्पताल, ओखला से एक मृत व्यक्ति सईद अनवर के बारे में सूचना मिली। आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार किए थे। ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। स्थानीय पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अर्जुन चौहान उर्फ बुलडॉग फरार होने में कामयाब हो गया था। अदालत ने उसे11 फरवरी, 2019 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस को 17 सितंबर को सूचना मिली कि वांछित आरोपी अर्जुन चौहान बल्लभगढ़, हरियाणा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने सेक्टर-57, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, हरियाणा में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन