फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mumbai-bound festival special train delayed by 11 hours

Noida News: मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल 11 घंटे देर से आई

Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mumbai-bound festival special train delayed by 11 hours
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली दैनिक व स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। दानापुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (01018) निर्धारित समय से 11 घंटा 14 मिनट देरी से आई। इसके साथ कई ट्रेनें देर से आईं। इस वजह से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (01080) निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) डेढ़ घंटा, बढ़नी से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (09044) 2 घंटा 10 मिनट देर से आई। मुंबई से गोरखपुर की ओर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) भी सवा दो घंटा देरी से आई। वाराणसी से मुंबई जाने वाली एसी स्पेशल (04226) अपने निर्धारित समय से 3 घंटा 10 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से आई। लगातार ट्रेनों की देरी से आने की वजह से यात्रियों ने नाराजगी जताई है। यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों में अधिक किराया देने के बाद भी निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि दैनिक व स्पेशल ट्रेनों के संचालन के समय का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed