{"_id":"648b280745674b6ca100c386","slug":"mukherjee-nagar-fire-side-story-green-corridor-made-to-take-the-injured-to-the-hospital-noida-news-c-340-1-del1011-16268-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घायलों का अस्पताल पहुंचाने के लिए बनाए ग्रीन कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घायलों का अस्पताल पहुंचाने के लिए बनाए ग्रीन कॉरिडोर
विज्ञापन
घटना के बाद अलर्ट पर रहे अस्पताल, घर से वापस लौटा स्टाफ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी लाग के तुरंत बाद प्रशासन ने आसपास के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर कर दिया। इस दौरान सभी स्टाफ को वापस काम पर बुलाया गया। साथ ही, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सफदरजंग, आरएमएल, एम्स सहित अन्य बड़े अस्पतालों को भी तैयार रहने को कहा। पीड़ितों को तुरंत घटनास्थल से बाहर निकालने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। दमकल विभाग की गाड़ी, एंबुलेंस व अन्य बचाव दल को तुरंत आने-जाने के लिए विशेष मदद की गई। घायल हुए सभी छात्रों को आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। हिंदूराव अस्पताल में सीनियर नर्सिंग अधिकारी ने बताया कि करीब साढ़े 12 बजे घटना की सूचना मिली थी। ऐसे में शिफ्ट खत्म कर पहुंचे स्टाफ को तुरंत बुलाया गया। जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 24 छात्र, हिंदूराव में 21, कश्मीरी गेट के नजदीक स्थित ट्रामा सेंटर में 8 और निजी अस्पताल न्यू लाइफ में 13 छात्रों को भर्ती कराया गया। लोकनायक अस्पताल
के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में दो छात्रों को लाया गया है। दोनों के हाथ व अंगुली में जलने के निशान हैं। दोनों की हालत ठीक है। ब्यूरो