फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mukherjee Nagar accident: Chemical of fire extinguisher made the situation uncontrollable

मुखर्जी नगर हादसा : अग्निशमन यंत्र के केमिकल से हालात हुए बेकाबू

Thu, 15 Jun 2023 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Mukherjee Nagar accident: Chemical of fire extinguisher made the situation uncontrollable
दमकल अधिकारियों बोले- अनाड़ी लोगों ने जरूरत से ज्यादा आग बुझाने वाले सिलिंडर का इस्तेमाल किया
विज्ञापन

सीढि़यों के रास्ते धुएं के साथ मिलकर ऊपर पहुंचा केमिकल, घुटने लग छात्राें का दम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आग लगते ही छात्र बुरी तरह घबरा गए। बिजली मीटर में लगी आग बड़ी नहीं थी। यदि उसे कुछ अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर बुझा लिया जाता तो हालात ऐसे नहीं होते। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ अनाड़ी लोगों की वजह से हालात बेकाबू हुए। बचाव के लिए लोग दुकानों, दफ्तरों व घरों से अग्निशमन यंत्र (आग बुझाने वाले सिलिंडर) ले आए। ज्यादातर में आग पर काबू पाने वाला सूखा हुआ केमिकल था। इनके ज्यादा इस्तेमाल से केमिकल ऊपर की मंजिलों पर चला गया और छात्रों का दम घुटने लगा। स्टेशन ऑफिसर रामेश्वर ने बताया कि इन सिलिंडरों के इस्तेमाल से फायदा होने की जगह नुकसान पहुंचा। सिलिंडर के प्रेशर से निकला केमिकल तेजी से ऊपर चला गया। दमकल विभाग की टीम वहां पहुंची तो अंदर इमारत में केमिकल की गंध थी। ऐसे में हवा की आवाजाही का इंतजाम किया गया। करीब एक घंटे में हालात को काबू में कर लिया गया। 66 लोगों को सीढ़ी की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed