फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Muharram: Imam Hussain remembered, skill shown with sticks and swords

मुहर्रम : इमाम हुसैन को किया याद, लाठी और तलवारों से दिखाया कौशल

Sun, 06 Jul 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Muharram: Imam Hussain remembered, skill shown with sticks and swords
जिले में जगह-जगह निकाले गए ताजिया, अलम और जुलूस-ए-आशूरा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा/नोएडा/रबूपुरा। मुहर्रम पर रविवार को जिले में जगह-जगह ताजिया, अलम और जुलूस-ए-आशूरा निकाले गए। इसमें हजारों लोग शामिल हुए और इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों को याद करते हुए सीनाजनी की गई। जुलूस में बच्चे, युवक, बुजुर्ग और महिलाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने लाठी और तलवारों से कौशल दिखाया।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर, हल्दौनी, कुलेसरा, दादरी और कासना सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। रबूपुरा में युवकों और किशोरों ने लाठी और तलवारों से कौशल दिखाया। जुलूस मोहल्ला कायस्थान और नाई रंगरेजन से सुबह 11 बजे निकाला गया, जो मोहल्ला धोबीवाड़ा, कुरेशियान, मुख्य बाजार और राजपूतान होते हुए बस अड्डे के पास तालाब पर समाप्त हुआ। जुलूस में शाहीद खां, जब्बार खां, कदीर सलमानी, जमील खां, सुशील आदि ने मुदगर, लाठी, बनौती व तलवार आदि से युद्ध कला का प्रदर्शन किया। जुलूस खलीफा सादिक उर्फ कलुआ खां के नेतृत्व में निकल गया।
विज्ञापन

नोएडा में 400 लोग हुए शामिल
नोएडा में जुलूस सेक्टर-22 के ए ब्लॉक से एडोब चौराहा, प्रकाश हॉस्पिटल से होते हुए सेक्टर-50 इमामबाड़ा पर समाप्त हुआ। इसकी अगुवाई कर रहे मेंहदी हसन नकवी ने बताया कि ताजिया के साथ जुलूस सुबह 11 बजे शुरू हुआ था। इसमें करीब 400 लोग शामिल हुए। चौड़ा मोड़ पर सेक्टर-50 स्थित शिया जामा मस्जिद के पेशे इमाम गुलाम अली नकवी ने, एडोब चौराहे के पास सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के इमाम मुख्तिर आशिद ने और सेंट्रल मार्केट के पास सेक्टर-50 में बाबर रजा जैदी ने भाषण दिया। इसमें एमएसएमई के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, अली अब्बास काजमी, जावेद खान, जावेद जैदी, कमर अहमद आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन की अध्यक्षता में भी सेक्टर-8 जामा मस्जिद से सेक्टर-9, बांस-बल्ली मार्केट, बैंक ऑफ इंडिया, सेक्टर-21 स्टेडियम चौराहा, सेक्टर-12 होते हुए जुलूस निकाला गया, जो सेक्टर-4 पार्क पर समाप्त हुआ। इस मौके पर अखाड़ा खलीफा, मुन्ना आलम, रुबि खान, तनवीर हुसैन, दाऊद खान, मोहम्मद गुड्डू, ओसाम, साहिल, फिरोज, इंतजामिया अखाड़ा, फकर अली खलीफा, अंजार, महताब, सलमान, प्रवेज, शकील आदि मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई थी। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई थी और जुलूस के आगे और पीछे पुलिस बल ने नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसीपी, थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed