फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mud on the main road, children are facing difficulty in going to school

Noida News: मुख्य रास्ते पर कीचड़, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही दिक्कत

Tue, 09 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 09 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mud on the main road, children are facing difficulty in going to school
पिसावां विकास खंड के खासपुर गांव के मुख्य रास्ते में कीचड़ व जलभराव। 
पिसावां (सीतापुर)। गांव के मुख्य रास्ते पर कीचड़ व जलभराव के कारण ग्रामीण परेशान हैं। इससे राहगीरों खासकर बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

विकासखंड की ग्राम पंचायत सरियापुर के मजरा खांसपुर गांव में मुख्य रास्ते पर कीचड़ और जलभराव से निकलना दूभर है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश में इस रास्ते पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रधान बलवीर सिंह और बीडीओ से इसकी शिकायत की गई, लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने रास्ते की मरम्मत और नालियों का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीण विपिन का कहना है कि गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी है। सत्यदेव ने बताया कि बच्चों को स्कूल जाने व बीमार ग्रामीणों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है। दयाराम का कहना है कि गांव के मुख्य रास्ते पर कीचड़ व जलभराव से ग्रामीणों को दुश्वारियां हो रही हैं। पप्पू ने बताया कई बार शिकायत के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, अगर जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed