फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MTS workers' strike continues, will take out a procession tomorrow

Noida News: एमटीएस कर्मियों की हड़ताल जारी, कल निकालेंगे जुलूस

Wed, 01 Oct 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
MTS workers' strike continues, will take out a procession tomorrow
दोपहर 12 बजे निगम मुख्यालय के चारों तरफ पांच हजार कर्मचारी जुलूस निकालेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग के डीबीसी/सीएफडब्ल्यू (एमटीएस) कर्मचारी 29 सितंबर से मांगों को लेकर सिविक सेंटर के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। 30 सितंबर से आठ कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने साफ किया है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर निगम प्रशासन की ओर से आदेश जारी नहीं होंगे हड़ताल खत्म नहीं होगी। निगम प्रशासन की ओर से मांगें नहीं मानने पर आंदोलन को बड़ा रूप देकर शुक्रवार को जुलूस निकाला जाएगा।

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के नेता देवानंद शर्मा ने बताया कि मेयर राजा इकबाल, नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग, कांग्रेस नेता नाजिया दानिश और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता मुकेश गोयल मांगों को सही ठहराते हुए समर्थन किया है। कांग्रेस नेता नाजिया दानिश तीसरे दिन भी धरनास्थल पर कर्मचारियों के साथ बैठीं। कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा और संघर्ष को याद करते हुए वे बंधुआ मजदूरी जैसे नियम तोड़ने और अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। इसके अलावा आप के करोल बाग जोन के चेयरमैन पुनीत राय और सिटी एसपी जोन के चेयरमैन विकास टोंक भी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों को इंसाफ दिलाने तक वे उनके साथ खड़े रहेंगे। यूनियन ने घोषणा की कि यदि निगम प्रशासन ने उनकी मांगों की अनदेखी जारी रखी तो तीन अक्तूबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के चारों तरफ करीब पांच हजार कर्मचारी जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article