Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MS Sports won by seven wickets

Noida News: सात विकेट से जीती एमएस स्पोर्ट्स

Thu, 08 Jan 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
MS Sports won by seven wickets
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बैटल एरिना क्रिकेट मैदान पर चल रहे बैटल एरिना जेके अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएस स्पोर्ट्स ने टीएनएम क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीएनएम अकादमी ने 35 ओवर के मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएस स्पोर्ट्स की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। शिवांश तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


बिसंस ने क्रिकेट-11 को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में बिसंस ने क्रिकेट-11 को 60 रन से हरा दिया। बिसंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया। संजीव पंत ने 91 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट-11 की टीम दस विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। संजीव पंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


बेल बस्टर्स ने क्रिक हिट को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्किपर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉरपोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में बेल बस्टर्स ने क्रिक हिट को पांच विकेट से हरा दिया। क्रिक हिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में आठ विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेल बस्टर्स की टीम ने पांच विकेट पर 179 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। सचिन भड़ाना ने 78 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलिजरेंट-11 50 रनों से जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्रिकेट जंक्शन मैदान में चल रहे क्रिकेट जंक्शन सीजन-17 के लीग मैच में बेलिजरेंट-11 ने मावेरिक स्मैशर्स को 50 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेलिजरेंट-11 ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मावेरिक स्मैशर्स की टीम दस विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना सकी। बेलिजरेंट-11 की ओर से योगेश रावत ने पांच विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed