Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mount Govardhan will be created using halwa and rice; an offering of 56 bhog (56 food items) will be presented to Lord Krishna.

Noida News: हलवे-चावल से बनेगा गोवर्धन पर्वत, श्रीकृष्ण को लगेगा 56 भोग

Mon, 09 Nov 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Mount Govardhan will be created using halwa and rice; an offering of 56 bhog (56 food items) will be presented to Lord Krishna.
मंदिरों में मंगलवार को होंगे विशेष आयोजन, घरों में सोमवार को हुई गोवर्धन पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में सोमवार को कई इलाकों में घरों पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की गई। मंदिरों में अन्नकूट की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना होगी। इस दौरान गोवर्धन पर्वत की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस्कॉन मंदिर में सजेगा 20 फीट लंबा गोवर्धन पर्वत
सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यहां करीब 20 फीट लंबा, तीन फीट ऊंचा और सात फीट चौड़ा गोवर्धन पर्वत तैयार होगा। इसे हलवे, चावल और अन्य खाद्य सामग्रियों से सजाया जाएगा। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। पूजा के बाद पर्वत के रूप में तैयार प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित होगा।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाएगा। श्रद्धालु पर्वत की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। सेक्टर-44 स्थित छलेरा शिव मंदिर और सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में भी आयोजन होंगे। भंगेल शिव मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में भी विधि-विधान से पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में गोबर से बनाया गोवर्धन पर्वत
शहर के कई इलाकों में सोमवार को गोवर्धन पूजा की गई। लोगों ने घरों और आसपास के स्थानों पर गोबर से पर्वत बनाए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्वत पर दूध, खील-बताशे और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के बाद लोगों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा।

कुछ परिवारों में पहले भी मनाया जाता है गोधन पर्व
शहर में कुछ परिवार दिवाली से करीब 15 दिन पहले भी गोवर्धन पूजा करते हैं। यह पूजा शरद पूर्णिमा से एक दिन पहले चतुर्दशी तिथि पर होती है। इन परिवारों में यह स्थानीय परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। वहीं, कुछ परिवार दोनों अवसरों पर गोवर्धन पूजा करते हैं। ऐसे परिवार पूर्णिमा से एक दिन पहले गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed