{"_id":"6acf92a35e4f07be9309b0f2","slug":"mother-mela-at-jewar-1-school-children-set-up-stalls-noida-news-c-491-1-rgh1003-11502-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर-1 स्कूल में मदर मेला, बच्चों ने लगाए स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर-1 स्कूल में मदर मेला, बच्चों ने लगाए स्टॉल
विज्ञापन
फोटो
यमुना सिटी(संवाद)।
पीएम श्री कंपोजिट स्कूल जेवर-1 में मदर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक की मैनेंजर मोना सिन्हा, और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गाना गया। मेले में बच्चों ने लर्निंग बाई डूइंग (एलबीडी) के अंतर्गत गोलगप्पे, छोले भेलपुरी, चना मसाला आदि के स्टॉल लगाए। साथ ही विज्ञान/ईवीएस के मॉडल और टीएलएम का मूर्त प्रदर्शन भी किया। सब इंस्पेक्टर अंकित पटेल (महिला शक्ति प्रभारी) और कांस्टेबल प्रीति यादव ने बच्चों को महिला हेल्पलाइन नंबर, बाल शोषण, गुड टच-बैड टच और साइबर क्राइम से जुड़े नंबरों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक रतिराम शर्मा ने माता-पिता से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का अनुरोध किया। कार्यक्रम मीना मंच प्रभारी कल्पना शर्मा, करण सिंह, ममता सिंह,स्नेह रविकरण सिंह और बच्चों के माता-पिता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।