फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother arrested for abetting her daughter to commit suicide

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर मां गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Mother arrested for abetting her daughter to commit suicide
नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव में हुई एक महिला की दहेज हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने ससुराल वालों को नहीं, बल्कि मृतका की मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला ने ही अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसके बाद बेटी ने फंदा लगा लिया था। जांच में बात सामने आने पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मोबाइल फोन की रिकार्डिंग से यह राज खुला।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को सलारपुर में रहने वाली खुशबू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। खुशबू के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो ससुराल वालों ने बताया कि आखिरी बार खुशबू की अपनी मां से बात हुई थी और इसके बाद से ही वह काफी परेशान थी। उसके बाद ही खुशबू ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें अंतिम कॉल खुशबू की मां गुड्डी देवी की थी। गुड्डी देवी मूलरूप से मैनपुरी के बेबर की रहने वाली है और इन दिनों दिल्ली के खजूरी थानाक्षेत्र के सोनिया विहार में रह रही है। फोन में रिकार्डिंग से स्पष्ट हो गया कि महिला ने ही अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया था और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed