फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother and two newborns given a new lease on life in Noida Extension

धरती के 'भगवान' का फिर कमाल: हेटेरोटोपिक प्रेगनेंसी में नहीं बचती है जान, मां और दो नवजातों को मिला नया जीवन

Wed, 17 Dec 2025 08:27 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 08:27 PM IST
सार

चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, नोएडा एक्सटेंशन स्थित न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने एक अत्यंत जटिल और जानलेवा हेटेरोटोपिक प्रेगनेंसी का सफलतापूर्वक उपचार किया है। 

विज्ञापन
Mother and two newborns given a new lease on life in Noida Extension
डॉक्टर का कमाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा एक्सटेंशन स्थित न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक अत्यंत जटिल और जानलेवा हेटेरोटोपिक प्रेगनेंसी का सफल उपचार कर न केवल मां की जान बचाई, बल्कि दो स्वस्थ शिशुओं को भी सुरक्षित दुनिया में लाने में सफलता पाई।

विज्ञापन


हेटेरोटोपिक गर्भावस्था एक दुर्लभ स्थिति होती है, जिसमें एक भ्रूण गर्भाशय के भीतर और दूसरा पेट (एब्डॉमिनल कैविटी) में विकसित होता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार भारत में यह पहला रिपोर्टेड केस है, जो 29 सप्ताह और 1 दिन की गर्भावधि तक पहुंचा और सजीव प्रसव संभव हो पाई। जबकि विश्व का चौथा डॉक्यूमेंटेड मामला माना जा रहा है। इस जटिल केस को संभालने वाली डॉक्टरों की टीम में डॉ. नीतू सिंह, डॉ. छवी और डॉ. अमनदीप शामिल रहीं।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को अत्यधिक उच्च जोखिम श्रेणी में रखा गया था। वह आरएच-नेगेटिव ब्लड ग्रुप, एनीमिया, कम प्लेटलेट काउंट, लिवर व किडनी की कार्यक्षमता में कमी और मूत्र मार्ग संक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही थी। मरीज को तेज पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसको लगभग तीन माह तक यूरिनरी कैथेटर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत तेजी से बिगड़ने पर डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन सिजेरियन ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान यह सामने आया कि पेट में विकसित भ्रूण का प्लेसेंटा आंतों में असामान्य रूप से चिपका हुआ था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। बावजूद इसके, डॉक्टरों की कुशलता और टीमवर्क से ऑपरेशन सफल रहा।


गर्भवती महिला ने दो शिशुओं को जन्म दिया, जो वर्तमान में पूरी तरह स्थिर और स्वस्थ हैं। मां की हालत भी अब संतोषजनक बताई जा रही है। आगे के उपचार के तहत मरीज की आंतों की एनास्टोमोसिस की योजना बनाई गई है। इस उपलब्धि पर अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। इस मौके पर हॉस्पिटल के जीएम अनिरुद्ध, शशी शर्मा और एजीएम मुस्कान शर्मा भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed