फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mosquitoes and flies found in rasgullas, arrowroot used to gain weight

Noida News: रसगुल्लों में मिले मच्छर-मक्खी, वजन बढ़ाने को अरारोट का इस्तेमाल

Sat, 11 Oct 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Mosquitoes and flies found in rasgullas, arrowroot used to gain weight
खाद्य विभाग ने ग्रेनो में 145 किग्रा रसगुल्ले नष्ट कर 285 लीटर तेल किया सीज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में स्थित एक रसगुल्ला निर्माणशाला पर छापा मारकर 145 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए। निरीक्षण के दौरान रसगुल्लों में मच्छर और मक्खियां मिलीं तथा अरारोट की मिलावट पाई गई। अफसरों ने बताया कि अरारोट का उपयोग रसगुल्ले का वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है।
सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह, विशाल गुप्ता और अमर बहादुर सरोज की टीम ने यह कार्रवाई की। मौके पर भारी गंदगी मिली और 80 किग्रा सफेद पाउडर (अरारोट) सीज किया गया। रसगुल्लों और पाउडर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, नोएडा के बरौला में स्थित मां काली जनरल स्टोर से 285 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। जांच में तेल मिलावटी और मिथ्याछाप पाया गया। दुकान संचालक खरीद का बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। अधिकारियों ने बताया कि दिवाली तक मिलावट पर अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से भी लिए नमूने
मोरना (श्री बालाजी स्वीट्स) से बेसन लड्डू का नमूना लिया गया।
सेक्टर-93, गेझा स्थित मोहित किराना स्टोर से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed