Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More time is needed in the hope of returning home

Noida News: घर लौटने की आस में अभी और समय की दरकार

Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
More time is needed in the hope of returning home
घर लौटने की आस में अभी और समय की दरकार
विज्ञापन

हथिनी कुंड से लगातार पानी छोड़ा जा रहा, बारिश बिगाड़ेगी हालात



संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा। बाढ़ से विस्थापित हुए लोगों को अभी घर लौटने के लिए कुछ दिनों का इंतजार और करना पड़ेगा। हथिनी कुंड से यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में दो दिन भारी बारिश की संभावना है। इससे यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है।
बुधवार को भी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा। वहीं मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन लोगों को प्रभावित क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दे रहा है। लोगों से अभी राहत शिविरों में ही रहने के लिए बोला गया है। हालांकि कुछ लोग अपना घर देखने जाते हैं तो वहीं रुक जाते हैं। नम हुई आंखों से अपने हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। डूब क्षेत्र में सब्जियों की पैदावार कर परिवार को पालने वाली रेखा ने बताया कि पानी में सारी फसल बह गई। अब मजदूरी भी नहीं मिल रही। वहीं शिविर में रह रहे मुकेश उदास होकर कहा कि ऐसे हमें सरकार कब तक यहां खाना खिलाती रहेगी। हमें काम की जरूरत है।
विज्ञापन

-----------------------

पानी सड़ने से बीमारी का खतरा

वाजिदपुर पुस्ते के निचले क्षेत्र में कई जगह पानी 5 से 6 फीट तक भरा हुआ है। जिसमें अब सड़न भी शुरू हो गई, जिससे यहां बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। अगर यहां से जल्दी ही पानी नहीं निकला तो आसपास रहने वाले लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जगह सामान्य हुए हालात
वहीं बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों में अब हालात सामान्य होते जा रहे हैं। कई जगहों से पानी पूरी तरह निकल चुका है। यहां लोग वापस अपने घर आना शुरू हो गए हैं। कई फार्म से भी पानी पूरी तरह से निकल गया हैं। वहीं ओखला बैराज पर भी यमुना का जल स्तर लगातार कई दिनों से खतरे के निशान से नीचे ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed