फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than six lakh people came to see the vehicles

Noida News: ऑटो एक्सपो में वाहनों का दीदार करने पहुंचे 636743 दर्शक

Wed, 18 Jan 2023 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
More than six lakh people came to see the vehicles
वाहनों का दीदार करने पहुंचे छह लाख से अधिक लोग
विज्ञापन

इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहा आठ दिवसीय ऑटो एक्सपो संपन्न
आयोजकों का दावा, 14 जनवरी को सबसे अधिक एक लाख लोग पहुंचे

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में चल रहा आठ दिवसीय ऑटो एक्सपो-2023 बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान सवा छह लाख से अधिक दर्शकों ने नए वाहनों का दीदार किया है। अब तक के सभी आयोजनों में यह सबसे अधिक रहा है। आयोजकों ने दावा किया है कि 14 जनवरी को सबसे अधिक एक लाख लोग पहुंचे। पिछले ऑटो एक्सपो में छह लाख दर्शक पहुंचे थे। आयोजकों ने इससे अधिक दर्शकों के आने का अनुमान लगाया था।
ग्रेेनो के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में 11 जनवरी को ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण का आगाज हुआ था। पहले दो दिन केवल मीडिया के लिए थे। 13 को बिजनेस और 14 से 18 जनवरी को आम जनता को प्रवेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कोविड के कारण पिछले वर्ष एक्सपो का आयोजन नहीं हो सका था। तीन साल बाद ऑटो एक्सपो का आयोजन हुआ। इस बार छह लाख से अधिक दर्शक आने की उम्मीद थी। उम्मीद के हिसाब से सवा छह लाख से अधिक दर्शक पहुंचे, हालांकि आखिरी दिन दर्शकों की संख्या काफी कम रही और लोगों के साथ कंपनियों को भी कार्यक्रम फीका महसूस हुआ, मगर कंपनियों ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रखा था। अंतिम दिन कंपनियों ने ग्राहकों का मन टटोला और सर्वे कराया कि किस कांसेप्ट कार को भविष्य में लाया जा सकता है। इसके लिए कई कंपनियों ने कारों के लिए नंबर तक दिलवाए। इनमें विशेषता क्या रही और मार्केट में लाने से पहले और क्या सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन

----
शाम को रेंगते रहे वाहन
ऑटो एक्सपो के अंतिम दिन भीड़ भले ही कम रही लेकिन वाहन जाम में फंसे रहे। शाम पांच बजे से ही कंपनियों के कर्मचारियों ने लौटना शुरू कर दिया। इसके अलावा दिनभर एक्सपो में रहे लोगों के लौटने का समय भी लगभग यही रहा। इससे मार्ट चौराहे के अलावा पार्किंग स्थल और फिर ईशान इंस्टीट्यूट पर जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने प्रयास किया लेकिन अंतिम दिन होने के कारण बहुत ज्यादा यातायात पुलिस का सहयोग दिखाई नहीं दिया और लोग अपनी मन मर्जी से निकलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed