{"_id":"69fb3a598fb6b37bbf00edf0","slug":"more-than-50-applications-came-for-amendment-in-educational-details-noida-news-c-23-1-lko1064-94058-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शैक्षणिक विवरण में संशोधन के लिए आए 50 से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शैक्षणिक विवरण में संशोधन के लिए आए 50 से अधिक आवेदन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के शैक्षणिक विवरण में संशोधन के लिए 50 से अधिक आवेदन मिले हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने आवेदन के जरिए अपने नाम की वर्तनी सही कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही कई छात्रों के अभिभावकों के नाम की वर्तनी भी गलत थी। अब शैक्षणिक विवरण में संशोधन के बाद सभी छात्रों की मार्कशीट विभाग को भेज दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शाम छह बजे तक 50 से अधिक आवेदन मिले हैं। इन आवेदनों को बोर्ड को भेज दिया गया है। संशोधन के बाद जून के दूसरे हफ्ते तक मार्कशीट आने की उम्मीद है।