{"_id":"67c81c7c9f4b048ef5095e42","slug":"more-than-4000-policemen-will-be-deployed-for-security-during-holi-in-noida-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: होली की सुरक्षा के लिए 4000 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 984 जगह पर होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: होली की सुरक्षा के लिए 4000 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 984 जगह पर होगा होलिका दहन
Wed, 05 Mar 2025 03:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 05 Mar 2025 03:12 PM IST
सार
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने अब तक कमिश्नरेट में 44 संवेदनशील और हॉटस्पॉट स्थान को चिन्हित किया है। वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है। होली पर्व को लेकर कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली की सुरक्षा को लेकर गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने होली के पर्व को शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर 4000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में 984 स्थान पर होलिका दहन किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि होली त्योहार को लेकर पुलिस ने 181 आरडब्ल्यूए और 329 ग्रामों की ग्राम सुरक्षा समिति के पदाधिकारी के साथ पुलिस ने 66 से अधिक शांति समिति की बैठक की है। इनमें धर्म गुरुओं के अलावा संभ्रांत व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इन बैठकों में समाज के लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई और बताया गया कि अगर कोई भी सामाजिक तत्व होली के पर्व पर किसी प्रकार से शांति व्यवस्था को बिगड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने अब तक कमिश्नरेट में 44 संवेदनशील और हॉटस्पॉट स्थान को चिन्हित किया है। वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है। होली पर्व को लेकर कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए 26 मोबाइल क्यूआरटी और दो कंपनी अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया है। होली के अवसर पर परंपरागत शोभा यात्रा और जुलूस जारचा और दनकौर क्षेत्र में चार स्थानों पर निकल जाएंगे। होली के दिन विशेष टीमें लगाकर ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुडदंगियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
4311 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की ड्यूटी
होली के मौके पर सुरक्षा को लेकर 11 मजिस्ट्रेट, आठ डीसीपी, 5 एडीसीपी, 17 एसीपी, 70 इंस्पेक्टर, 950 सब इंस्पेक्टर, 100 महिला सब इंस्पेक्टर, 1850 सिपाही, 550 महिला सिपाही और 350 होमगार्ड की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी और अर्धसैनिक बलों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर
कमिश्नरेट गौतम बुध नगर के मीडिया सेल प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्कता से नजर रख रही है और होली के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वाले लोगों की तुरंत पहचान की जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है जो सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करेगी।