फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 40 thousand faulty meters were replaced in three years

Noida News: तीन साल में बदले गए 40 हजार से अधिक खराब मीटर

Tue, 06 May 2025 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
More than 40 thousand faulty meters were replaced in three years
- हर साल औसतन 13 हजार से अधिक मीटर हो रहे हैं खराब
विज्ञापन

-बिजली मीटर सही कराने को लगाने पड़ रहे कार्यालय के चक्कर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में बीते तीन वर्षों में लगभग 40 हजार बिजली मीटर खराब हुए हैं। इसका खुलासा आरटीआई से हुआ है। यानी औसतन हर साल 13 हजार मीटर खराब हुए हैं। इन मीटरों को बदलवाने के लिए उपभोक्ताओं को साल भर बिजली दफ्तर के चक्कर भी लगाने पड़े।
विद्युत निगम से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में इसे साझा किया गया है। विद्युत निगम ने जानकारी दी है कि साल 2022-23 में 11227 मीटर बदले गए। वहीं वर्ष 2023-24 में वर्ष 2022-23 की तुलना में ज्यादा मीटरों में खराबी मिली और उन्हें बदला गया। जिनकी कुल संख्या 15507 मीटर दर्ज किया गया। वहीं वर्ष 2023-24 में वर्ष 2024-25 की तुलना में कम मीटर खराब मिले। वर्ष 2024-25 में 13397 मीटर खराब मिले। तीन वर्षों में विद्युत निगम में करीब 40 हजार खराब मीटरों को बदला गया। विद्युत निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में हर रोज 36 बिजली मीटर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन खराब मीटरों को बदलवाने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में मीटर की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। नोएडा के सेक्टर-62 निवासी विद्युत उपभोक्ता राहुल शर्मा ने बताया कि उनका मीटर खराब होने के बाद बिजली विभाग ने तीन महीने तक अनुमानित बिल भेजा, जो उनकी सामान्य खपत से दोगुना था। मीटर बदलवाने के लिए उन्हें कई बार दफ्तर के चक्कर काटने पड़े। इसी तरह सेक्टर-122 की रीता देवी ने कहा कि मीटर बदलने की प्रक्रिया में देरी और जटिल कागजी कार्रवाई ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed