फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 200 trees will be removed

Noida News: झट्टा और सुल्तानपुर अंडरपास निर्माण में हटेंगे 200 से ज्यादा पेड़

Wed, 17 Sep 2025 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
More than 200 trees will be removed
-अधिकतर पेड़ छोटे, दूसरी जगह पर करवाया जाएगा शिफ्ट
विज्ञापन

-नोएडा प्राधिकरण ने वन विभाग के अफसरों से मांगी मंजूरी

-अंडरपास निर्माण को एजेंसी का चयन कर चुका है प्राधिकरण

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो नए अंडरपास निर्माण को नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों अंडरपास का एक्सप्रेस-वे किनारे जहां पर निर्माण होना है वहां पर करीब 200 छोटे बड़े पेड़ मौजूद हैं। इन पेड़ को हटाया जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने पत्र भेजकर वन विभाग से मंजूरी मांगी है।
प्राधिकरण इंजीनियरों का कहना है कि अधिकतर पेड़ छोटे हैं जिनको दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। कुछ पेड़ बड़े हैं उनको शिफ्ट नहीं किया जा सकता। लेकिन इनकी जगह पर प्रति पेड़ 15 से ज्यादा पौधे प्राधिकरण दूसरी जगह पर लगवाएगा। वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण यहां काम आगे बढ़ाएगा। इसके पहले यूटिलिटी सर्वे करवाकर गैस व सीवर-पानी की लाइन शिफ्ट कराने की कवायद शुरू हो गई है। दोनों ही अंडरपास निर्माण को प्राधिकरण एजेंसी का चयन कर चुका है।
विज्ञापन




एक्सप्रेस-वे पर ये अंडरपास सेक्टर-128 सुल्तानपुर और सेक्टर-146 स्थित झट्टा गांव के सामने बनाए जाने प्रस्तावित हैं। सुल्तानपुर गांव के सामने बनने वाला अंडरपास सेक्टर-128, 129, 132 और 108 के बीच बनेगा। वहीं झट्टा अंडरपास सेक्टर-145, 146, 155 और 159 में बनेगा। दोनों अंडरपास बनसे करीब 30 सेक्टर और 20 गांवों के लोगों को फायदा होगा। सुल्तानपुर अंडरपास की लंबाई 731 तो झट्टा अंडरपास की लंबाई 800 मीटर होगी। झट्टा अंडरपास की निर्माण लागत 99 करोड़ 74 लाख रुपये वहीं सुल्तानपुर अंडरपास का निर्माण लागत करीब 81 करोड़ 61 लाख रुपये अनुमानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed