{"_id":"6aeb496d60cfec4eb0026069","slug":"more-than-175-firecracker-stalls-will-be-set-up-in-noida-there-will-be-strict-monitoring-grnoida-news-c-1-noi1095-4905780-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा में 175 से ज्यादा पटाखे की दुकानें लगेंगी, सख्त निगरानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा में 175 से ज्यादा पटाखे की दुकानें लगेंगी, सख्त निगरानी होगी
विज्ञापन
- ग्रीन पटाखे ही बेच सकेंगे दुकानदार, अग्निशमन उपकरणों के साथ सुरक्षा इंतजाम रखना अनिवार्य
- सेक्टर-46, 62 और गढ़ी चौखंडी में पुलिस की निगरानी होगी बिक्री
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली पर पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर पुलिस और अग्निशमन विभाग सख्त निगरानी रखेंगे। केवल अनुमति प्राप्त दुकानदार ही निर्धारित स्थानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम दुकानों पर आग से बचाव के इंतजामों की जांच करेगी। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा में पटाखों की दुकान लगाने के लिए बुधवार शाम तक पुलिस के पास 175 से अधिक आवेदन पहुंचे थे। अधिकारियों के मुताबिक आवेदन वहीं कर रहे हैं जिन्होंने सारे कागजात पूरे कर लिए है। लेकिन दस्तावेज का अंतिम परीक्षण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी आवेदन आने की संभावना है। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाएगा। पटाखों की दुकान लगाने के लिए सेक्टर-46, सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान और सेक्टर-121 के गढ़ी चौखंडी में स्थान चिह्नित किए गए हैं।
बुधवार को सेक्टर-2 स्थित फायर स्टेशन पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक की। डीसीपी नोएडा प्रीति यादव की ओर से आयोजित बैठक में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र और मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पटाखों के सुरक्षित भंडारण, रखरखाव और बिक्री के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। विक्रेताओं को अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। एडीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि जो आवेदन आए हैं उनका परीक्षण होगा। मानक पूरे करने वालों को ग्रीन पटाखों की दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों का करना होगा पालन
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी दुकानों और बिक्री स्थलों पर पर्याप्त अग्निशमन उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के लिए जरूरी इंतजाम पहले से करने होंगे। दुकानों में ज्वलनशील सामग्री का अनावश्यक भंडारण नहीं करने की हिदायत भी दी गई। इसके अलावा बिजली के तारों, कनेक्शन और उपकरणों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि पटाखों के भंडारण और बिक्री में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
सुरक्षित दिवाली के लिए मांगा सहयोग
अधिकारियों ने दुकानदारों से सुरक्षा इंतजामों को गंभीरता से लेने और प्रशासन व अग्निशमन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आग लगने की आशंका होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की बात कही। साथ ही विक्रेताओं से नियमों का पालन कर सुरक्षित दिवाली सुनिश्चित करने में सहयोग मांगा।