{"_id":"681620552bb9384bd1007866","slug":"more-than-150-people-fell-ill-after-drinking-contaminated-water-grnoida-news-c-23-1-vns1013-60972-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दूषित पानी पीने से 150 से अधिक लोग हुए बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दूषित पानी पीने से 150 से अधिक लोग हुए बीमार
विज्ञापन
दूषित पानी पीने से 150 से अधिक लोग हुए बीमार
- सोसाइटी के निवासियों का आरोप दूषित पानी की हुई सप्लाई
- कई लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित आस्था ग्रीन सोसाइटी के घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। दूषित पानी पीने से सोसाइटी में करीब 150 लोग उल्टी, दस्त से पीड़ित हो गए हैं। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन ने टैंकों की सफाई करने में लापरवाही बरती है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
सोसाइटी के टॉवर एक निवासी बिपिन सिंह ने बताया, परिसर में चार टावर हैं, जिनमें करीब 250 से अधिक परिवार रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोसाइटी में लोगों के बीमार होने की सूचना मिल रही है। निवासी पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत कर रहे हैं। लगातार निवासी बीमार हो रहे हैं। सबसे अधिक बच्चों को परेशानी हो रही है। निवासियों का कहना है कि सीवर लाइन के ओवर फ्लो होने से ऐसा हुआ है। हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क देते हैं। उसके बाद भी बिल्डर प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग के अधिकारियों ने बताया, उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
10 दिन से लोगों को परेशानी
सोसाइटी के निवासी प्रणव शेखर ने बताया, करीब 10 दिन पहले उनके बेटे को पेट दर्द की शिकायत हुई। धीरे धीरे परेशानी बढ़ गई। बच्चे के साथ घर के अन्य लोगों को भी यही परेशानी होने लगी। इसके बाद में उन्होंने तुरंत सभी को अस्पताल में दिखाकर इलाज करवाया। वही, लगातार सोसाइटी में बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ रही है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों के बीमार पड़ने पर आरओ के खराब होने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने आरओ का फिल्टर बदलवा दिया, लेकिन उसके बाद भी पानी की समस्या खत्म नहीं हुई और अन्य घर के सदस्य बीमार पड़ने लगे। आरोप है कि घर में सप्लाई के पानी में से बदबू आ रही है।
विज्ञापन
पानी उबाल कर पी रहे लोग
निवासियों ने बताया, दूषित पानी की सप्लाई होने के बाद से सब पानी को उबाल कर पी रहे हैं या फिर बाजार से पानी खरीदा जा रहा है। निवासियों ने बताया कि पानी की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रेनो वेस्ट में आए दिन कोई न कोई सोसाइटी में पानी की समस्या बनी हुई है।