Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 100 stalls for green firecrackers will be set up at three locations in Noida

Noida News: नोएडा में तीन जगह लगेंगी ग्रीन पटाखों की 100 से अधिक दुकानें

Thu, 05 Nov 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
More than 100 stalls for green firecrackers will be set up at three locations in Noida
- सेक्टर-62, सेक्टर-46 और गढ़ी गोल चक्कर के पास बनाए गए बिक्री केंद्र, 7 और 8 नवंबर को ही मिलेगी बिक्री की अनुमति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिवाली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए नोएडा में तीन स्थानों पर 100 से अधिक दुकानें लगाई जाएंगी। कमिश्नरेट पुलिस ने बिक्री के लिए तीन स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें नोएडा जोन के दो और सेंट्रल नोएडा जोन का एक स्थान शामिल है। ग्रेटर नोएडा में अभी तक अस्थायी लाइसेंस के लिए कोई आवेदन नहीं आया है, जबकि नोएडा के चिह्नित स्थानों पर दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन लगातार मिल रहे हैं।

पटाखों की दुकानों के आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए एसओपी तैयार की है। इसके तहत केवल अस्थायी लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को ही पटाखे बेचने की अनुमति होगी। नोएडा जोन में सेक्टर-62 और सेक्टर-46 के रामलीला मैदान को बिक्री केंद्र बनाया गया है। वहीं, सेंट्रल नोएडा जोन में गढ़ी गोल चक्कर के पास कबड्डी ग्राउंड में दुकानें लगाई जाएंगी। इन स्थानों पर सात और आठ नवंबर को ही ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी।
विज्ञापन

अस्थायी लाइसेंस लेने के लिए नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की एनओसी जरूरी है। इसके बाद संबंधित डीसीपी की ओर से लाइसेंस जारी किया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दुकानदारों की ओर से लाइसेंस के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। अग्निशमन विभाग निर्धारित मानकों के अनुसार एनओसी जारी कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक बिक्री स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल या आई आकार की होंगी दुकानें, तीन मीटर की दूरी पर बनेंगी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक, ग्रीन पटाखों की दुकानें टीम शेड में लगाई जाएंगी। दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखनी होगी। दुकानों के दरवाजे आमने-सामने नहीं होंगे। बाहरी सुरक्षा की दूरी 50 मीटर निर्धारित की गई है। दुकानें एल या आई आकार में लगाई जाएंगी, ताकि अग्निशमन वाहन आसानी से पहुंच सकें। प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य होगा। बिक्री स्थल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन नहीं गुजरनी चाहिए। दुकानों में तेल या गैस के लैंप, खुली बिजली और मोमबत्तियों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।
इन स्थानों पर मिलेंगे ग्रीन पटाखे

नोएडा जोन

रामलीला मैदान, सेक्टर-62

रामलीला मैदान, सेक्टर-46

सेंट्रल नोएडा जोन

- कबड्डी ग्राउंड, गढ़ी गोल चक्कर के पास


ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल का समय

बिक्री की तारीख

7–8 नवंबर

पटाखे जलाने का समय

सुबह

6 से 7 बजे

रात

8 से 10 बजे


नंबर गेम

3 स्थान – ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए चिह्नित

50 मीटर – दुकानों के लिए निर्धारित बाहरी सुरक्षा दूरी
2 दिन – बिक्री की अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed