फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Moolchand Gupta became the new president of Agarwal Mitra Mandal

Noida News: मूलचंद गुप्ता बने अग्रवाल मित्र मंडल के नए अध्यक्ष

Sun, 31 May 2026 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Moolchand Gupta became the new president of Agarwal Mitra Mandal
- वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

नोएडा। अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा के वार्षिक चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी सीए डॉ. मनोज अग्रवाल की देखरेख में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद वार्षिक आम सभा (एजीएम) में नई टीम की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में मूलचंद गुप्ता को अध्यक्ष, भूपेंद्र मित्तल को महासचिव और नेत्र पाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में आलोक कुमार गुप्ता, अनुज मंगल, दशरथ बंसल, दिनेश कुमार मित्तल, कृष्ण स्वरूप गोयल, कृष्ण कुमार, मुकेश गुप्ता, नवनीत कुमार गुप्ता, पुनीत गर्ग एवं सचिन मित्तल को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभा में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed